Sunday, May 10, 2009

बसरा में साथ दिखेंगे अक्षय, फरदीन, माधवन व कुणाल

चर्चित फिल्म मनोरमा सिक्सफीट अंडर के निर्देशक नवदीप सिंह की नई फिल्म का नाम बसरा है। उनकी यह फिल्म आतंकवाद पर आधारित होगी। इसके निर्माता निखिल आडवाणी हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, फरदीन खान, आर माधवन और कुणाल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, नवदीप सिंह ने गहन रिसर्च के बाद बसरा की स्क्रि प्ट तैयार की है। इसका विषय आतंकवाद है। बसरा इराक का प्रमुख शहर है। उसी शहर पर फिल्म की कहानी केंद्रित है। पहली फिल्म मनोरमा सिक्सफिट अंडर की तरह नवदीप सिंह की यह फिल्म भी सच्चाई के करीब होगी। अक्षय खन्ना, फरदीन, आर माधवन और कुणाल कपूर की इसमें दिलचस्प भूमिकाएं हैं। फिल्म का संगीत कैलाश खेर तैयार करेंगे। इस समय नवदीप फि ल्म के प्रीप्रोडक्शन कार्य में व्यस्त हैं। लोकप्रिय गायक एवं संगीतकार कैलाश खेर बसरा को अपने लिए बड़ा अवसर मानते हैं। वे कहते हैं, बसरा रियलिस्टिक फिल्म है। इसकी कहानी इराक की है। इसके संगीत में श्रोताओं को अरबी फील मिलेगा। मैं कोशिश करूंगा कि संगीत प्रेमियों को बसरा में नया एवं कर्णप्रिय संगीत सुनने को मिले।
-रघुवेन्द्र सिंह

No comments: