Wednesday, January 14, 2009

सिंकदर खेर ने साइन की सिन सिटी

मुंबई। चर्चित फिल्मकार महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान यूटीवी मोशन पिक्चर्स की फिल्म सिन-सिटी का निर्देशन करने जा रही हैं। इस फिल्म में सिकंदर खेर और मुग्धा गोड्से मुख्य भूमिका में होंगे। सिन-सिटी की स्क्रिप्ट शगुफ्ता रफीक लिख रही हैं। वे अब तक वो लम्हे, आवारापन, धोखा, शोबिज और राज-द मिस्ट्री कंटीन्यूज फिल्मों की पटकथा लिख चुकी हैं। ज्ञात हो, सोनी राजदान ने 2005 में अस्मित पटेल और पाकिस्तान की एक्ट्रेस मीरा को लेकर फिल्म नजर बनायी थी। शगुफ्ता रफीक के मुताबिक, सिन-सिटी पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार की कहानी है। सोनी राजदान को कहानी बहुत पसंद आयी। उन्होंने इसे निर्देशित करने का निर्णय लिया है। इसमें सिकंदर खेर और मुग्धा गोडसे को मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया है।
उल्लेखनीय है, बीते साल अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर की पहली फिल्म वुडस्टॉक विला प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद वे समर 2007 में नजर आए। अभिनेता सिकंदर खेर ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, हां, सच है कि मैं सोनी राजदान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिन सिटी कर रहा हूं।
-रघुवेंद्र सिंह

No comments: