Saturday, December 27, 2008

सलमान गोवा में मनाएंगे जन्मदिन | खबर

मुंबई। सलमान खान अपना 43वां जन्मदिन लोकप्रिय पर्यटन स्थल गोवा में सेलीब्रेट करेंगे। शुक्रवार की शाम वे अपने खास दोस्तों के साथ मुंबई से गोवा के लिए रवाना हो रहे हैं। ज्ञात हो, 27 दिसंबर यानी कल सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान खान के एक करीबी दोस्त के मुताबिक, आज शाम सलमान भाई अपने खास दोस्तों के साथ गोवा रवाना हो रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तकरीबन डेढ़ सौ लोग वहां उनके जन्मदिन के अवसर पर एकत्रित हो रहे हैं। वहां शानदार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि कैटरीना उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके साथ नहीं होंगी। वे इस वक्त लंदन में अपने परिवार के साथ हैं। वे न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के बाद मुंबई लौटेंगी। कैटरीना की हमशक्ल जरीन खान सलमान की जन्मदिन पार्टी में शिरकत कर रही हैं, जो फिल्म वीर में उनके अपोजिट काम कर रही हैं।
सलमान खान के प्रवक्ता आलोक माथुर ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, सच है कि शुक्रवार की शाम सलमान अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करने के लिए गोवा जा रहे हैं। वे नया साल भी वहीं सेलीब्रेट करेंगे। उनके दोस्त उनकी जन्मदिन पार्टी में शिरकत कर रहे हैं। हालांकि परिवार का कोई सदस्य गोवा नहीं जा रहा है।
-रघुवेंद्र सिंह

No comments: