Saturday, December 27, 2008

कल किसने देखा में अभिषेक करेंगे गेस्ट अपियरेंस | खबर

मुंबई। अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान के बाद अब अभिषेक बच्चन भी वाशु भगनानी की फिल्म कल किसने देखा में एक मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। वे इस फिल्म में स्वयं की भूमिका में होंगे। ज्ञात हो, विवेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से निर्माता वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, मैं बहुत खुश हूं कि अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान के बाद अब अभिषेक बच्चन ने भी मेरी फिल्म में मेहमान भूमिका के लिए हामी भर दी है। जनवरी माह में हम अभिषेक बच्चन के साथ न्यूजीलैंड में शूटिंग करने जा रहे हैं। वे जैकी भगनानी पर फिल्माए जा रहे गाने में स्टार अभिषेक बच्चन की भूमिका में दिखेंगे। उनके अतिरिक्त कुछ अन्य लोकप्रिय कलाकार भी हमारी फिल्म में नजर आएंगे। उनके नाम का खुलासा हम अभी नहीं कर सकते। वे दर्शकों के लिए सरप्राइज होंगे।
-रघुवेंद्र सिंह

No comments: